Explore

Search

April 21, 2026 1:35 pm

तरवारा : विकसित बिहार के सपने को साकार करने में सबकी भागीदारी जरूरी: मंत्री जमा खान

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

पटना से सिवान जाने के दौरान अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री जमा खान का तरवारा मुख्य बाजार में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जदयू नेता नजमुल होदा, अब्दुल करीम रिजवी, निकेश चंद्र तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर स्वागत किया और गगनभेदी नारे लगाए।

मंत्री ने प्रदेशवासियों सहित जिलेवासियों को बिहार दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार को विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए हम सभी को समर्पण के साथ संकल्प लेना होगा। उन्होंने बिहार के गौरवशाली इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि हम अपने निश्चय से बिहार का उज्ज्वल भविष्य गढ़ रहे हैं।

मंत्री ने विकसित बिहार के सपने को साकार करने के लिए सबकी भागीदारी को आवश्यक बताते हुए आम जनता से सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर बिहार के गौरव को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर