✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
एफएसएल टीम ने घटनास्थल का लिया जायजा, पीड़ित से पूछताछ
सिसवन (सिवान) : चैनपुर थाना क्षेत्र के नगई गांव में बुधवार की रात झोपड़ी में आग लगने और मारपीट की घटना की जांच के लिए शुक्रवार को फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम घटनास्थल पर पहुंची। रत्ना राभा के नेतृत्व में पहुंची टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और सबूत जुटाए।
टीम ने पीड़ित धर्मेंद्र राम से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और स्थानीय थाना प्रभारी व मामले के अनुसंधानकर्ता से भी पूछताछ की। इस मामले में धर्मेंद्र राम ने चैनपुर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
घटनास्थल पर जांच के दौरान एएसआई सूर्या कुमार और पुलिस बल के जवान भी मौजूद रहे। फिलहाल पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की गहराई से जांच में जुटी हुई है।
Author: Samay Siwan
Post Views: 5

