Explore

Search

June 21, 2026 10:26 pm

महाराजगंज: भूमि विवाद को लेकर मारपीट, पांच नामजद

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

पीड़ित ने थाना में दी शिकायत, मंगलसूत्र व नकदी छीनने का भी आरोप

महाराजगंज (सिवान) : थाना क्षेत्र के लेरुआ गांव में गुरुवार की शाम भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में एक पक्ष से लखदेव राम घायल हो गए, जिन्होंने थाना में आवेदन देकर पांच लोगों पर मारपीट करने और लूटपाट का आरोप लगाया है।

पीड़ित लखदेव राम, जो लेरुआ गांव के रहने वाले हैं, ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि वह गुरुवार शाम करीब सात बजे अपने दरवाजे पर बैठे थे, तभी हरदेव राम, लालदेव राम, पुण्यदेव राम, विवेक कुमार राम और दसंभर राम ने उन पर हमला कर दिया। जब उनकी पत्नी मैना देवी उन्हें बचाने आईं, तो आरोपितों ने उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया।

लखदेव राम का कहना है कि आरोपितों ने उनकी पत्नी के गले से मंगलसूत्र और उनकी जेब से दो हजार रुपये भी छीन लिए।

इस मामले में थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर