✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
पुलिस की छापेमारी में चार हजार लीटर अर्द्धनिर्मित शराब नष्ट, तस्कर फरार
सिसवन (सीवान) : थाना क्षेत्र के भागर दियरा इलाके में पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी कर अवैध शराब निर्माण की दो भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया।
प्रभारी थानाध्यक्ष अर्चना कुमारी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि भागर दियरा में बड़े पैमाने पर अवैध शराब का निर्माण किया जा रहा है। इस पर गश्ती दल ने कार्रवाई करते हुए छापेमारी की, जहां दो भट्ठियां ध्वस्त कर दी गईं। पुलिस ने मौके से लगभग चार हजार लीटर अर्द्धनिर्मित शराब और कई प्लास्टिक ड्रम बरामद किए, जिन्हें नष्ट कर दिया गया।
हालांकि, पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही शराब तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इलाके में गश्त तेज कर दी है और फरार तस्करों की तलाश की जा रही है।
Author: Samay Siwan
Post Views: 3

