Explore

Search

May 30, 2026 11:38 pm

तरवारा: अनियंत्रित कार की चपेट में आने से बाइक सवार घायल

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, टायर फटने के बाद सड़क किनारे गड्ढे में गिरी गाड़ी

तरवारा के गंडक नहर पुल के समीप सिवान-मलमलिया मुख्य पथ पर शुक्रवार को एक अनियंत्रित कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के दौरान कार का अगला टायर फट गया, जिससे वाहन सड़क किनारे गड्ढे में लुढ़क गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल पहुंचाया गया। समाचार लिखे जाने तक घायल की पहचान नहीं हो सकी थी।

घटनाक्रम के अनुसार, युवक अपनी बाइक से मलमलिया की ओर जा रहा था। जैसे ही वह गंडक नहर पुल के पास पहुंचा, सामने से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के तुरंत बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि कार पटना की ओर से आ रही थी और टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई। घायल युवक का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। पुलिस ने कहा कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर