Explore

Search

March 23, 2026 5:39 pm

जीरादेई: प्रतीक कॉलेज में ‘भारतीय ज्ञान परंपरा’ पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

भारतीय ज्ञान परंपरा के महत्व पर विद्वानों ने रखे विचार

सीवान के जीरादेई स्थित ठेपहां में प्रतीक कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘राष्ट्र के विकास में भारतीय ज्ञान परंपरा की भूमिका’ विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया गया। चेयरमैन मुकेश कुमार राय, प्राचार्य डॉ. रंजन कुमार शर्मा एवं अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। सेमिनार में भारतीय संस्कृति, वेदों और ज्ञान परंपरा के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन मुकेश कुमार राय ने अतिथि वक्ता डॉ. मृगेंद्र कुमार, डॉ. आकाश रंजन एवं डॉ. मोहिनी को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। भागलपुर की सहायक प्राध्यापिका डॉ. मोहिनी ने भारतीय संस्कृति की प्राचीनता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाहरी आक्रांताओं ने इसे समाप्त करने का प्रयास किया, लेकिन हमारी परंपराएं जीवंत बनी रहीं। उन्होंने वेदों के अध्ययन को अनिवार्य बताया।

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. आकाश रंजन ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा में ज्ञान और रचना एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि ज्ञान का वास्तविक स्वरूप आत्ममूल्यांकन और मोक्ष की प्राप्ति में निहित है।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रंजन कुमार शर्मा ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा ऐसी संरचना प्रस्तुत करती है, जिससे समस्याएं उत्पन्न ही नहीं होतीं।

कार्यक्रम का संचालन वीर बहादुर प्रसाद ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कॉलेज के चेयरमैन मुकेश कुमार राय ने किया। कार्यक्रम में प्राध्यापक डॉ. संदीप यादव, ज्ञानेश्वर मिश्रा, छोटेलाल कुशवाहा, आनंद कुमार तिवारी, आनंद कुमार, किरण, सुनील चौबे, सुलभ कुमार, हेमंत कुमार, प्रवीण यादव, शिवलाल और फैज हैदर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर