✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
तरवारा SBI के पास हुआ हादसा, ट्रक चालक फरार
तरवारा (सिवान)। जीबी नगर थाना क्षेत्र के तरवारा स्थित भारतीय स्टेट बैंक के समीप गुरुवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया।
घायलों की पहचान
- संपत कुमार (पुत्र: ललन भारती, निवासी: भरतपुरा मठिया)
- बिट्टू कुमार (पुत्र: मुद्रिका यादव, निवासी: भरतपुरा मठिया)
कैसे हुआ हादसा?
बताया जाता है कि संपत और बिट्टू एक ही बाइक पर सवार होकर तरवारा से अपने घर लौट रहे थे। भारतीय स्टेट बैंक के पास सिवान की ओर जा रहे ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे दोनों युवक ट्रक की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
ट्रक चालक मौके से फरार
घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
समाजसेवी राकेश यादव ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने कहा कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।