✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
रघुनाथपुर की महिलाओं ने दी बधाई, भारत के लिए गर्व का क्षण
रघुनाथपुर (सिवान)। भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर सहित अन्य दो अंतरिक्ष यात्री बुधवार को सफलतापूर्वक धरती पर लौट आए। इस उपलब्धि पर प्रखंड की महिलाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनकी लंबी आयु की कामना की।
राजपुर निवासी रंभा सिंह ने कहा कि सुनीता विलियम्स के नौ माह बाद सकुशल लौटने से पूरे देश को गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह क्षण भारत के इतिहास में यादगार रहेगा।
रिंकी कुमारी ने कहा कि सुनीता विलियम्स देश की युवतियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने महिलाओं के सम्मान को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया है।
पंजवार निवासी कंचन कुमारी ने बताया कि सुनीता विलियम्स पर पूरा देश गर्व कर रहा है, यह उपलब्धि इतिहास में सदियों तक याद रखी जाएगी।
इस खुशी के मौके पर प्रियंका कुमारी, चंद्रावती देवी, सुमन देवी, सुनीता देवी और राजकुमारी देवी सहित अन्य महिलाओं ने भी खुशी जाहिर की।

