Explore

Search

March 21, 2026 10:11 pm

रघुनाथपुर : एफडीडीसी अभियान के तहत महिलाओं को किया गया सम्मानित

एफडीडीसी अभियान के तहत महिलाओं को किया गया सम्मानि

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

स्वास्थ्य व पोषण जागरूकता में योगदान देने वाली जीविका दीदियों को मिला सम्मान

रघुनाथपुर (सीवान)। प्रखंड मुख्यालय में रघुनाथपुर भविष्य महिला जीविका सहयोग समिति द्वारा बुधवार को पारिवारिक आहार विविधता अभियान (एफडीडीसी) के तहत स्वास्थ्य उप समिति एवं कम्युनिटी मोबिलाइजर की जीविका दीदियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड परियोजना पदाधिकारी ए. कुमार, चकरी में अमरेश कुमार (छाया संकुल), तथा टारी में वरुण कुमार (संस्कार संकुल) ने की। इस दौरान नौ-नौ स्वास्थ्य उप समिति एवं तीन-तीन कम्युनिटी मोबिलाइजर जीविका दीदियों को सम्मानित किया गया।

एचएनएस नोडल अमरेश कुमार ने बताया कि लाभार्थी महिलाओं को छह माह तक प्रसव पूर्व जांच, समय पर टीकाकरण, पौष्टिक आहार, प्रसव के दौरान घातक रोगों से बचाव, नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य देखभाल, विविध आहार, बच्चों की निगरानी आदि विषयों पर जानकारी दी गई।

इस मौके पर सुंदर लाल पासवान, विभा कुमारी, सुमन देवी, अनीता देवी, चंद्रावती देवी, चिरंजीवी कुमार सिंह, सौरव कुमार, रिंकी कुमारी, प्रियंका कुमारी सिंह, कंचन कुमारी सहित कई जीविका दीदियां उपस्थित थीं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर