Explore

Search

August 24, 2026 9:52 am

रघुनाथपुर : सड़क दुर्घटना में चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

दुदहा गांव के पास पिकअप पेड़ से टकराई, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

सीवान। रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के दुदहा गांव के समीप गुरुवार को हुई सड़क दुर्घटना में चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान प्रमोद चौहान और उनके भतीजे शत्रुघ्न के रूप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के संबंध में प्रमोद चौहान ने बताया कि वे अपने बुआ के घर पिकअप लेकर गए थे। वापस लौटने के दौरान दुदहा गांव के पास अचानक गाड़ी का स्ट्रिंग फेल हो गया, जिससे पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर