✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
नगर कांग्रेस कमेटी ने लड्डू बांटकर जताई खुशी, राजेश राम के नेतृत्व को बताया कांग्रेस के लिए मजबूत कदम
सीवान। नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शहर के अंबेडकर नगर स्थित सामुदायिक भवन में लड्डू वितरण कर नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ राजेश राम के पदासीन होने का जश्न मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सलमान सिद्दीकी ने की।
कार्यक्रम में पहुंचे जिलाध्यक्ष डॉ. विधु शेखर पांडेय ने कहा कि राहुल गांधी ने दलित और वंचित वर्ग के हक की जो आवाज उठाई है, उसे राजनीतिक शक्ति देने के लिए बिहार में एक दलित नेता को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
वहीं, कांग्रेस नेता एवं बिहार प्रदेश प्रतिनिधि डॉ. ख्वाजा एहतेशाम अहमद ने कहा कि राजेश राम युवा हैं और दलित समुदाय से आते हैं, जिससे कांग्रेस के सामाजिक न्याय की अवधारणा और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि राजेश राम, बिहार के प्रसिद्ध दलित नेता दिलकेश्वर राम के पुत्र हैं, जिन्होंने विभिन्न मंत्रालयों के अंतर्गत जनता की सेवा की है।
डॉ. एहतेशाम ने यह भी कहा कि राजेश राम के प्रदेश अध्यक्ष बनने से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को अच्छे परिणाम मिलेंगे।
इस मौके पर नगर उपाध्यक्ष राहुल कुमार, ओम प्रकाश मिश्रा, विनय चंद्र श्रीवास्तव, इंदु देवी, शिवकली देवी, ब्रजकिशोर सिंह, भोलाराम, शिव विचार राम, रवि शेखर राम, विक्की राम, कृष्णा राम, संदीप कुमार, अरविंद प्रसाद, विकास कुमार, अनूप कुमार सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

