Explore

Search

June 21, 2026 9:10 pm

हुसैनगंज : चाकू से हमला कर युवक को घायल करने के मामले में चार नामजद

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

गाली-गलौज के बाद चाकू से हमला, घायल युवक का निजी अस्पताल में इलाज

हुसैनगंज। थाना क्षेत्र के सरेया निवासी सुनीता देवी ने थाना में आवेदन देकर चार लोगों पर उनके पुत्र पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि पांच मार्च को उनका बेटा शैलेश कुमार टुन्ना साह के बगीचे में खेलने गया था, तभी गांव के श्रवण कुमार साह और अरविंद कुमार ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब शैलेश ने विरोध किया तो श्रवण कुमार ने चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया।

घायल युवक का इलाज एक निजी अस्पताल में कराया गया। सुनीता देवी ने यह भी आरोप लगाया कि जब वे पूछताछ करने श्रवण कुमार के घर गईं, तो उनके स्वजन रिंकू देवी और सलोसनी देवी ने उनके साथ मारपीट की और मुकदमा दर्ज न कराने की धमकी दी।

इस मामले में थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि चारों आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर