Explore

Search

March 31, 2026 7:20 am

सीवान: एसपी ने महादेवा व यातायात थाना का किया निरीक्षण

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

सीवान। पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने बुधवार की शाम महादेवा थाना और यातायात थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मासिक कार्य विवरणी, मालखाना, चार्जशीट, स्टेशन डायरी समेत कई महत्वपूर्ण अभिलेखों की जांच की।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने हत्या, लूट समेत अन्य संगीन आपराधिक मामलों और लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी तेज करने, वाहन चेकिंग अभियान को प्रभावी बनाने, रात्रि गश्ती बढ़ाने और बैंक-एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने का निर्देश दिया।

एसपी ने बताया कि महादेवा थाना में विभिन्न पंजीयों, अभिलेखों और लंबित मामलों की समीक्षा की गई और थाने के कार्यों की प्रगति का गहन अवलोकन कर शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, यातायात थाना का भी विधिवत निरीक्षण कर वहां संधारित अभिलेखों, दस्तावेजों की जांच की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर