Explore

Search

March 22, 2026 12:04 am

पचरुखी: 25 हजार के इनामी कुख्यात बदमाश ने किया आत्मसमर्पण

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

पचरुखी थाना क्षेत्र के हरदिया निवासी सुरेंद्र भगत ने न्यायालय में किया सरेंडर

सीवान। जिले के 25 हजार के इनामी कुख्यात बदमाश ने पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, जीबी नगर थाना कांड संख्या-390/23 के तहत दर्ज धारा 396 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट में नामजद अभियुक्त सुरेंद्र भगत (निवासी- हरदिया, पचरुखी थाना क्षेत्र) ने 18 मार्च को एसीजेएम-चार के न्यायालय में आत्मसमर्पण किया।

गौरतलब है कि सुरेंद्र भगत पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश बना रही थी, जिसके चलते उसने आत्मसमर्पण का निर्णय लिया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर