Explore

Search

March 31, 2026 7:33 am

सीवान: 22 मार्च को अटल विरासत सम्मान समारोह का आयोजन

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को किया जाएगा सम्मानित

सीवान। अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर अटल विरासत सम्मान समारोह का आयोजन आगामी 22 मार्च को किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने गुरुवार को तैयारियों की समीक्षा की और विभिन्न कार्यों का विभाजन किया।

राहुल तिवारी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं। वे कवि हृदय सम्राट थे और उनकी कविताओं में गरीबों का दर्द और राजनीतिक दूरदर्शिता झलकती थी। इस सम्मान समारोह में जनसंघ, जनता पार्टी और भारतीय जनता पार्टी विचार परिवार से जुड़े उन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अटल जी के समय में सक्रिय रूप से कार्य किया।

यह आयोजन अटल सभागार, चांप ढाला में होगा, जहां बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री मंगल पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर