Explore

Search

June 22, 2026 12:07 am

महाराजगंज: चाकूबाजी में युवक घायल, सदर अस्पताल रेफर

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

बाजार जाते समय तीन लोगों ने घेरकर किया हमला

महाराजगंज (सीवान): थाना क्षेत्र के बंगरा गांव में बुधवार को कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान बंगरा निवासी विपुल कुमार सिंह के रूप में हुई है, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि विपुल कुमार सिंह अपने साथी के साथ बाजार जा रहे थे, तभी बंगरा गांव के समीप तीन लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपितों ने चाकू से वार कर विपुल को गंभीर रूप से घायल कर दिया। चाकू उनके पेट में लगी, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर