Explore

Search

May 26, 2026 2:18 pm

दारौंदा: अपहृता पहुंची कोर्ट, पुलिस ने कराया मेडिकल जांच

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

अपहरण के मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी, आरोपितों की तलाश में छापेमारी तेज

दारौंदा (सीवान): थाना क्षेत्र के बगौरा गांव से 10 फरवरी को शादी की नीयत से अगवा की गई युवती 18 मार्च को न्यायालय में पहुंच गई। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने उसे मेडिकल जांच के लिए भेज दिया।

गौरतलब है कि इस मामले में पीड़िता के पिता ने थाना में आवेदन देकर अशोक साह और उसके तीन बेटों—संदीप साह, विवेक साह एवं राजकुमार—को आरोपित किया था। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी, लेकिन इसी बीच अपहृता के अदालत पहुंचने से मामले ने नया मोड़ ले लिया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि अपहरण की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है। वहीं, न्यायालय के निर्देशानुसार युवती की मेडिकल जांच कराई गई है, और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर