Explore

Search

March 3, 2026 11:25 am

दारौंदा: सात दिवसीय हनुमत महायज्ञ के लिए निकली भव्य कलश यात्रा

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

हाथी-घोड़े, बैंड बाजे और जयघोष के साथ निकली श्रद्धालुओं की भव्य यात्रा

दारौंदा (सीवान): मदारीचक स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय हनुमत महायज्ञ के लिए बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा यज्ञ स्थल से शुरू होकर हाथी-घोड़े, बैंड बाजे के साथ जलालपुर होते हुए नवादा मठ स्थित तालाब पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलशों में जल भरा गया। फिर यात्रा चपरैठा होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंची, जहां विधिवत गणेश पूजन के साथ महायज्ञ का शुभारंभ किया गया।

कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालु ‘हर-हर महादेव’, ‘जय श्रीराम’ और ‘जय हनुमान’ के उद्घोष करते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। महायज्ञ के लिए मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है, यज्ञशाला और प्रवचन पंडाल का निर्माण किया गया है, साथ ही विभिन्न स्थानों पर तोरणद्वार भी बनाए गए हैं।

आयोजन समिति के अनुसार, आचार्य सुधांशु द्विवेदी के नेतृत्व में संचालित इस महायज्ञ की पूर्णाहुति 25 मार्च को हवन, पूजन और आरती के साथ होगी। इस दौरान कथावाचक साधना शास्त्री प्रत्येक दिन प्रवचन और कथा का आयोजन करेंगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के भाग लेने की संभावना है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर