Explore

Search

March 12, 2026 3:25 pm

सीवान: जिले के 93 पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित करने पर मिलेगा पुरस्कार

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

टीबी उन्मूलन में सीवान प्रदेश में अव्वल, 93 पंचायत होंगे सम्मानित

टीबी उन्मूलन अभियान में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए सीवान जिले के 93 पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है। इस उपलब्धि के लिए इन पंचायतों को कांस्य पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। वर्ष 2023-24 और 2024-25 में भी सीवान को राज्य में पहला स्थान प्राप्त हुआ था।

सिविल सर्जन डॉ. श्रीनिवास प्रसाद ने बताया कि टीबी उन्मूलन अभियान के तहत 11 पंचायतों को पहले ही टीबी मुक्त घोषित किया जा चुका है, जिन्हें इस बार सिल्वर मेडल दिया जाएगा, जबकि शेष 82 पंचायतों को कांस्य पदक और गांधी प्रतिमा से सम्मानित किया जाएगा।

टीबी मुक्त पंचायतों का मूल्यांकन जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों द्वारा किया गया है। संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत छह प्रमुख सूचकांकों के आधार पर इन पंचायतों का चयन किया गया

सम्मानित होने वाले पंचायतों की सूची इस प्रकार है:

  • सदर प्रखंड: 8 पंचायत
  • बड़हरिया: 7 पंचायत
  • भगवानपुर हाट, दरौली, गोरेयाकोठी, महाराजगंज, मैरवा, पचरुखी, सिसवन: 6-6 पंचायत
  • लकड़ी नबीगंज, जीरादेई: 5-5 पंचायत
  • दारौंदा, गुठनी: 4-4 पंचायत
  • हसनपुरा, नौतन: 3-3 पंचायत
  • आंदर: 2 पंचायत

आगामी विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता के द्वारा इन पंचायतों को पुरस्कृत किया जाएगा

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर