Explore

Search

March 12, 2026 8:01 pm

सीवान: नूरी मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, श्रद्धालुओं में उत्साह

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

दक्षिण टोला की नूरी मस्जिद में कुरआन शरीफ का तीस पारा मुकम्मल, मस्जिद समिति ने दी मुबारकबाद

शहर के दक्षिण टोला वार्ड संख्या 34 स्थित नूरी मस्जिद में मंगलवार को तरावीह मुकम्मल हुआ। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मस्जिद के सदर मुस्तफा साहब, सचिव ताज मोहम्मद और कोषाध्यक्ष मोहम्मद कैफ ने बताया कि इस दौरान कुरआन शरीफ का तीस पारा सुनाया गया, जिसमें मोहल्ले के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी को सिरनी और भोजन वितरित किया गया।

मस्जिद समिति ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी तरावीह कार्यक्रम को सफल बनाने में मोहल्ले के लोगों का योगदान सराहनीय रहा। इसके अलावा, मस्जिद के इमाम साहब, तरावीह पढ़ाने वाले हाफिज साहब और मुअजिन को कपड़ा और नकद राशि भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर