Explore

Search

March 17, 2026 3:46 pm

सीवान: तीन मंजिला मकान से गिरी बच्ची, इलाज के दौरान मौत

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

छत पर खेलते समय हुआ हादसा, परिवार में मातम

सीवान नगर थाना क्षेत्र के सोनार टोली मोहल्ले में मंगलवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां तीन वर्षीय बच्ची तीन मंजिला मकान से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों और परिजनों ने तुरंत उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने स्थिति नाजुक देखते हुए पटना रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही बच्ची की मौत हो गई।

मृतका की पहचान सोनार टोली निवासी राजू सोनी की तीन वर्षीय पुत्री जाह्नवी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बच्ची छत पर खेल रही थी और रेलिंग के पास बार-बार जा रही थी। मोहल्ले के लोगों ने उसे सावधान रहने के लिए कहा, लेकिन इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गई और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी जान चली गई।

इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर