Explore

Search

May 7, 2026 7:59 pm

हुसैनगंज : सात वर्षीय मासूम आयत जहरा ने रखा रोजा, बना मिसाल

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

हुसैनगंज (सिवान)। प्रखंड के हुसैनगंज निवासी मुंतजिर इमाम एवं शालू फातिमा की सात वर्षीय पुत्री आयत जहरा ने रमजान के पाक महीने में रोजा रखकर मिसाल पेश की है। इतनी कम उम्र में उसके हौसले और जज्बे की सराहना पूरे मोहल्ले में की जा रही है

अल्लाह की इबादत के लिए खुद जताई थी इच्छा

स्वजनों के अनुसार आयत जहरा ने खुद अल्लाह की इबादत के लिए रोजा रखने की जिद की। पहले दिन भूख और प्यास से परेशान हो गई थी, लेकिन परिवार ने हौसला बढ़ायाइफ्तार के समय पूरे परिवार ने उसके साथ मिलकर दुआ की

लोग कर रहे हिम्मत की सराहना

आयत जहरा के इस नेक कार्य की चर्चा पूरे मोहल्ले में हो रही है। लोग उसकी हिम्मत और संकल्प की सराहना कर रहे हैं। आयत जहरा का कहना है कि रमजान के पवित्र महीने में रोजा रखना उसे सुकून दे रहा है

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर