Explore

Search

June 21, 2026 10:43 pm

हुसैनगंज: चैता गाने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 16 नामजद

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

होली की संध्या पर गाने को लेकर हुआ विवाद, दोनों पक्षों के कई लोग घायल

हुसैनगंज (सिवान)। थाना क्षेत्र के हथौड़ी गांव में 14 मार्च की देर शाम चैता गाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। इस झगड़े में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाना में आवेदन देकर एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसमें कुल 16 लोगों को नामजद किया गया है

एक पक्ष के रामप्यार चौधरी ने आरोप लगाया कि पट्टीदार उनके और उनके भाई के साथ मारपीट कर रहे थे। जब उन्होंने विरोध किया, तो दूसरे पक्ष के करीब 10 लोग लाठी-डंडे लेकर हमला करने लगे। इस दौरान उनके स्वजन भी घायल हो गए

वहीं, दूसरे पक्ष के रामनाथ चौधरी ने बताया कि होली की संध्या पर वह अन्य लोगों के साथ चैता गाते हुए अपने पट्टीदार के दरवाजे के पास पहुंचे, तो उन्होंने गाने से मना कर दिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी

घटना में घायल सभी लोगों को पहले हुसैनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायलों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया

इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से प्राप्त आवेदन के आधार पर 16 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर