Explore

Search

March 10, 2026 2:28 pm

बड़हरिया: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बाइक समेत तीन लाख की संपत्ति जलकर राख

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

गरीब विधवा का घर जलकर हुआ खाक, मुआवजे की मांग

बड़हरिया (सीवान)। प्रखंड के सहवाचक गांव में सोमवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से लगी आग में तीन लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। इसमें एक पल्सर बाइक, दो साइकिल, चौकी, बर्तन, बिस्तर और कपड़े शामिल हैं। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पीड़िता जगदीश महतो की विधवा सुनैना देवी ने बताया कि सोमवार सुबह वह घर में खाना बना रही थीं, तभी पास के विद्युत पोल में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से घर में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि वह कुछ समझ पाती, उससे पहले ही सारा सामान जलकर राख हो गया

सूचना के बावजूद प्रशासन ने अब तक कोई राहत सामग्री उपलब्ध नहीं कराई है। ग्रामीणों का कहना है कि सुनैना देवी बहुत ही गरीब परिवार से हैं, और सरकार को जल्द से जल्द मुआवजा देना चाहिए

घटना की जानकारी मिलते ही सरपंच झगरू यादव, सचिन यादव, दुर्गा गिरि, बीजा कुमार, जमादार यादव, सरदलाल मांझी, मोती मांझी, विनोद पासवान, राजू कुमार और संजय पासवान ने सरकार से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर