Explore

Search

March 5, 2026 7:15 am

दारौंदा: विद्यालय से चापाकल की चोरी, शिक्षक व बच्चे परेशान

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

दारौंदा के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पानी की समस्या गहराई

दारौंदा (सीवान)। प्रखंड के रानीबारी स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर से अज्ञात चोरों ने चापाकल का हेड चोरी कर लिया, जिससे विद्यालय में जल संकट उत्पन्न हो गया है। यह घटना 14 मार्च की रात को हुई, लेकिन इसकी जानकारी सोमवार को विद्यालय खुलने पर मिली।

प्रधानाध्यापक धनंजय कुमार उपाध्याय ने इस चोरी की सूचना शिक्षा विभाग के वरीय पदाधिकारी एवं थाना को दे दी है। उन्होंने बताया कि होली की छुट्टियों के कारण विद्यालय बंद था, इसी दौरान चोरों ने चापाकल के हेड को उखाड़ लिया। सोमवार को जब विद्यालय खुला, तो शिक्षक और छात्र पानी के लिए परेशान हो गए।

विद्यालय के शिक्षकों के अनुसार, मंदिर परिसर से पानी लाकर बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन (एमडीएम) तैयार किया गया। वहीं, पीने के पानी के लिए बच्चों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। विद्यालय प्रशासन ने इस चोरी की शिकायत शिक्षा विभाग को दी है और शीघ्र समाधान की मांग की है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर