Explore

Search

March 3, 2026 1:19 pm

चैनपुर व आंदर थाना का निरीक्षण, एसपी ने दिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

अपराध नियंत्रण, रात्रि गश्त तेज करने और लंबित मामलों के निष्पादन पर जोर

सीवान। जिले के एसपी ने सोमवार को चैनपुर और आंदर थाना का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को अपराध नियंत्रण, रात्रि गश्त तेज करने और लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिए।

जानकारी के अनुसार, एसपी सबसे पहले चैनपुर थाना पहुंचे और वहां चल रहे कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने थाना कार्यालय में आवेदन देने आए लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना। इसके बाद थाना परिसर का दौरा करते हुए मालखाना, रिकॉर्ड रूम और साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने करीब दो घंटे तक लंबित कांडों की समीक्षा की और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कड़े निर्देश दिए। साथ ही, क्षेत्र में हुए हत्याकांडों और अन्य संगीन मामलों की गहन समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर इंस्पेक्टर अब्दुल मजीद, थानाध्यक्ष गौरव कुमार सिन्हा सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

इसके बाद एसपी आंदर थाना पहुंचे, जहां पुलिस पदाधिकारियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना में संधारित विभिन्न अभिलेखों, तख्तियों, दस्तावेजों और लंबित कांडों की स्थिति का गहन अवलोकन किया। उन्होंने थाना कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर मैरवा एसडीपीओ चंदन कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी ऋषभ आनंद, निशांत कुमार, थानाध्यक्ष पप्पन कुमार समेत दर्जनों पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर