Explore

Search

August 5, 2026 4:16 pm

भगवानपुर हाट: मारपीट मामले में तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

बड़कागांव निवासी युवक ने तीन लोगों पर लगाया मारपीट का आरोप, पुलिस कर रही जांच

भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के बड़कागांव निवासी शैलेश साह ने गांव के ही तीन व्यक्तियों के खिलाफ मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को थाना में आवेदन दिया। आरोपितों में मालिक सिंह, शैलेश सिंह और परमात्मा सिंह शामिल हैं।

पीड़ित शैलेश साह के अनुसार, यह घटना 13 मार्च को हुई थी, जब आरोपितों ने किसी विवाद को लेकर उनके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गए। पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, घटना आपसी विवाद का परिणाम हो सकती है, हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर