Explore

Search

April 30, 2026 10:49 pm

बसंतपुर: भूमि विवाद में मारपीट, तीन महिलाओं समेत पांच घायल

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, घायलों का अस्पताल में इलाज

बसंतपुर थाना क्षेत्र के बैजूबरहोगा गांव में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई, जिसमें तीन महिलाओं समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां पुलिस ने उनके बयान दर्ज किए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव में वर्षों से एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार को इसी विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया और दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। मारपीट में रौशनी कुमारी, निभा कुमारी, सविता कुमारी, नागेश्वर मांझी और योगेंद्र मांझी घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर