Explore

Search

June 20, 2026 10:48 am

असांव: शॉर्ट सर्किट से लगी आग में दो घर जलकर राख, लाखों की संपत्ति खाक

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

असांव थाना क्षेत्र के उतरवार टोला में शनिवार की शाम शॉर्ट सर्किट से लगी आग में दो घर जलकर राख हो गए। इस आगजनी में अनाज, कपड़े, फर्नीचर और बर्तन समेत करीब तीन लाख की संपत्ति जलकर खाक हो गई। बताया जाता है कि उतरवार टोला निवासी बली यादव के छत पर पुआल रखा हुआ था। इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रहे विद्युत तार में शॉर्ट सर्किट हुआ और पुआल में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बगल के फुलवारी यादव के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया।

घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश की और तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष राजशेखर, एसआई बलबीर कुमार, उपमुखिया आनंद कुमार यादव, पंकज कुमार, सत्येंद्र कुमार और पूर्व जिला पार्षद शीतल पासवान समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में सहयोग किया।

पीड़ितों का कहना है कि इस आग में अनाज, कपड़े, बर्तन और फर्नीचर समेत करीब तीन लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। प्रशासन द्वारा मदद दिलाने का आश्वासन दिया गया है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर