Explore

Search

March 5, 2026 9:57 pm

दरौली/मैरवा : सड़क हादसे में आठ लोग घायल, दो की हालत गंभीर

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

दरौली और मैरवा में अलग-अलग दुर्घटनाएं, दो घायल पटना रेफर

सीवान जिले में 14 और 15 मार्च को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल आठ लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया।

पहली घटना शुक्रवार दोपहर दरौली थाना क्षेत्र के बौना मोड़ की है, जहां तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीन बाइक सवार घायल हो गए। घायलों की पहचान मैरवा निवासी राजन कुमार, धर्मेंद्र साह और अशोक कुमार के रूप में हुई है। स्वजनों के अनुसार, तीनों होली खेलने दरौली गए थे, तभी एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें पटना रेफर कर दिया गया।

दूसरी घटना शनिवार सुबह मैरवा थाना क्षेत्र के मैरवा पेट्रोल पंप के पास हुई, जहां दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में पांच युवक घायल हो गए। घायलों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमसिकड़ी निवासी राजेश कुमार, गुलाबचंद, हेमंत कुमार, और गुठनी निवासी मुकुल कुमार व संदीप कुमार शामिल हैं। बताया जाता है कि राजेश, गुलाबचंद और हेमंत एक बाइक पर थे, जबकि मुकुल और संदीप दूसरी बाइक पर सवार थे। अचानक दोनों बाइकों की टक्कर हो गई, जिससे सभी घायल हो गए।

घायलों को सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों घटनाओं की जांच शुरू कर दी है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर