Explore

Search

July 1, 2026 10:35 am

सीवान: सुबह हुई बूंदाबांदी, पूरे दिन नहीं निकली धूप

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

मौसम में ठंडक, किसानों में बढ़ी चिंता

सीवान जिले में रविवार सुबह तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी होने से मौसम सुहावना हो गया, लेकिन इसके चलते किसानों की चिंता बढ़ गई। पूरे दिन बादलों और धूप के बीच आंख-मिचौली चलती रही, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

रविवार सुबह अचानक आसमान में घने काले बादल छा गए, जिसके बाद तेज हवाएं चलीं और हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहा। किसानों का कहना है कि यदि बारिश तेज होती तो तिलहन और दलहन फसलों को भारी नुकसान हो सकता था, क्योंकि इस समय फसल कटाई का दौर चल रहा है।

मौसम में आए इस बदलाव से जहां आम लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसान चिंतित हैं कि अगर अगले कुछ दिनों में फिर से बारिश होती है, तो उनकी मेहनत पर पानी फिर सकता है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर