Explore

Search

March 13, 2026 1:12 am

सीवान: बंद मकान से ₹30 लाख की चोरी, पुलिस के हाथ अब भी खाली

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

एक माह बाद भी चोरों का नहीं चला सुराग, एसआईटी जांच जारी

सीवान के महादेवा थाना क्षेत्र के नई बस्ती में 10 फरवरी को अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी समेत करीब ₹30 लाख के सामानों की चोरी कर ली थी। इस मामले में पीड़ित मनोज कुमार तिवारी, निवासी मालवीय नगर, नई बस्ती, ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। हालांकि, घटना के एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक चोरों की गिरफ्तारी या पहचान नहीं कर सकी है।

इस चोरी की घटना को 11 फरवरी के दैनिक जागरण के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था, जिसमें पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठाए गए थे। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) का गठन किया था। बावजूद इसके, अब तक पुलिस को कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।

स्थानीय लोगों में चोरी की इस बड़ी वारदात और पुलिस की निष्क्रियता को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पीड़ित परिवार जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग कर रहा है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर