Explore

Search

May 30, 2026 1:54 pm

सिवान में होली मिलन और दावते इफ्तार का आयोजन, सौहार्द का दिया संदेश

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: शहर के जिला कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने होली गीतों का भरपूर आनंद लिया। जिलाध्यक्ष डॉ. विधु शेखर पांडेय की अगुवाई में लोक कलाकारों ने पारंपरिक होली गीत प्रस्तुत किए, जिससे समारोह में उमंग और उल्लास का माहौल बना रहा।

इसके बाद शाम को कार्यालय में दावते इफ्तार का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने देश की गंगा-जमुनी तहजीब को बनाए रखने और एक-दूसरे की मदद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष होली और रमजान का दुर्लभ संयोग हमें विश्व बंधुत्व का संदेश देता है

कार्यक्रम में रमाकांत सिंह, ओमप्रकाश मिश्र, डॉ. के एहतेशाम, बंगाली प्रसाद, बृज किशोर सिंह, इंदू दीदी, नबी रसूल अंसारी, शहाबुद्दीन, अरुण माझी, मनोज तिवारी, ध्रुव लाल कुशवाहा, संतोष पांडे और कमलेश सिंह बच्चू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर