Explore

Search

August 5, 2026 10:29 am

दरौली: आगलगी में दो घर जलकर राख, हजारों की संपत्ति खाक

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

दरौली (सिवान): प्रखंड के तियर के मरौटा दलित बस्ती में मंगलवार की रात आग लगने से दो घर जलकर राख हो गए। स्थानीय ग्रामीणों के प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।

रात में अचानक लगी आग, अनाज और सामान जलकर राख

मिली जानकारी के अनुसार, सुनील राम और करीमन राम के परिवार के सदस्य मंगलवार की रात भोजन कर सो चुके थे। तभी अचानक उनके घर में आग लग गई। जब तक स्वजन कुछ समझ पाते, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया

प्रशासन ने किया मदद का आश्वासन

घटना की सूचना मिलते ही बुधवार सुबह तियर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजीव कुमार पांडेय अग्निपीड़ितों से मिलने पहुंचे और उन्हें आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने इस घटना की जानकारी अंचल अधिकारी (सीओ) को दी

सीओ ने किया स्थल निरीक्षण, मुआवजे का भरोसा

दरौली सीओ विद्याभूषण कुमार भारती ने घटनास्थल पहुंचकर अग्निपीड़ित परिवारों से बातचीत की और उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इस अगलगी में करीब एक लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर