✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
दारौंदा (सिवान): प्रखंड के धनौती महावीर मंदिर परिसर में गुरुवार को विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।
होली प्रेम, समानता और सौहार्द का प्रतीक: वक्ता
कार्यक्रम में पश्चिमी मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह उर्फ बबलू सिंह, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अरुण भारती, मनीष कुमार सिंह और उमाशंकर सिंह ने कहा कि होली आपसी प्रेम, समानता और सौहार्द का प्रतीक है। यह हमें सकारात्मकता और एकजुटता का संदेश देती है।
विधायक, पूर्व सांसद और पूर्व एमएलसी ने साझा किए विचार
विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने कहा कि होली जीवन में खुशहाली और सद्भावना बनाए रखने की प्रेरणा देती है। पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव ने कहा कि होली का रंग नई ऊर्जा और उमंग का प्रतीक है। वहीं, पूर्व एमएलसी ने कहा कि यह त्योहार हमें सिखाता है कि भक्ति और सच्चाई के आगे अहंकार और अन्याय का अंत निश्चित होता है।
कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर जदयू अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, रंजीत सिंह, बबलू तिवारी, पिंटू तिवारी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।