Explore

Search

March 12, 2026 10:49 am

बड़हरिया: होली पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जवानों ने किया फ्लैग मार्च

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

प्रशासन ने दिया शांति का संदेश, मुख्य मार्गों पर पुलिस बल का मार्च

बड़हरिया (सीवान): होली के त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में बड़हरिया थाना और प्रशासनिक अधिकारियों की अगुवाई में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह मार्च थाना चौक से शुरू होकर गोपालगंज रोड, बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय, बरौली रोड, तरवारा रोड और सीवान रोड समेत विभिन्न स्थानों से होकर गुजरा।

फ्लैग मार्च का नेतृत्व थानाध्यक्ष रुपेश कुमार वर्मा और बीडीओ संदीप कुमार ने किया। इस दौरान अन्य प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस कर्मी भी शामिल रहे। प्रशासन ने इस कदम के जरिए लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और यह संदेश दिया कि कोई भी शरारती तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश न करे

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने लोगों से शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। प्रशासन का कहना है कि त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस लगातार गश्त करेगी और शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर