Explore

Search

July 1, 2026 1:25 pm

सिवान : शहर में निकाली गई होलिका की मनमोहक झांकी

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: शहर में वर्षों से होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है। गुरुवार को होलिका दहन से पूर्व भक्त प्रहलाद की झांकी बड़े धूमधाम से निकाली गई, जिसमें कलाकारों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पूर्व नगर उप सभापति बबलू साह ने बताया कि यह झांकी सब्जी मंडी श्रद्धानंद बाजार से निकाली गई, जो दरबार रोड, जेपी चौक, नगर थाना, शहीद सराय होते हुए शांति वटवृक्ष तक पहुंची और फिर पुनः सब्जी मंडी में संपन्न हुई।

इस अवसर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। नगर इंस्पेक्टर राजू कुमार दल-बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभालते दिखे, वहीं अर्धसैनिक बलों के जवान भी फ्लैग मार्च करते नजर आए, जिससे माहौल शांतिपूर्ण बना रहा।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर