✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
गोरेयाकोठी के नारायण महाविद्यालय में भारत युवा संसद 2025 का आयोजन
गोरेयाकोठी (सिवान): नारायण महाविद्यालय में बुधवार को “भारत युवा संसद 2025-विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. प्रमेंद्र रंजन सिंह के मार्गदर्शन में हुआ, जिसका उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की समझ विकसित कर राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित कराना था।
युवाओं की भागीदारी और रजिस्ट्रेशन
कार्यक्रम में करीब 200 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों का मोबाइल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन भी किया गया।
युवा शक्ति ही देश की असली ताकत
कार्यक्रम में प्रो. अविनाश कुमार ने “भारत युवा संसद की आवश्यकता और विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका” विषय पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही देश की असली ताकत है। उनके सक्रिय योगदान से भारत वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बन सकता है।
लोकतांत्रिक मूल्यों को अपनाने की अपील
प्रो. उमाशंकर पासवान समेत अन्य वक्ताओं ने युवा संसद जैसी पहल की सराहना करते हुए छात्रों को लोकतांत्रिक मूल्यों को अपनाने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया।
छात्र-छात्राओं ने लिया उत्साहपूर्वक भाग
इस अवसर पर चांदनी कुमारी, अनु कुमारी, रिया कुमारी, निकेश कुमार, आर्य नंदनी, नीलू कुमारी, प्रिया कुमारी समेत अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं।