Explore

Search

August 5, 2026 10:29 am

असांव: विद्युत चोरी मामले में सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

असांव थाना क्षेत्र में टोक़ा लगाकर बिजली चोरी, विभाग ने की कार्रवाई

सीवान: असांव थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बिजली चोरी के मामले में बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर राजीव रंजन ने मंगलवार को सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

थानाध्यक्ष राजशेखर ने बताया कि टोक़ा फंसाकर बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं पर जुर्माना लगाया गया है। इनमें महम्मदपुर निवासी टूनी कुंवर पर 1,140 रुपये, कटवार निवासी अजय कुमार यादव पर 11,553 रुपये, शंकर नाथ यादव पर 1,336 रुपये, अर्कपुर निवासी सुरेश राजभर पर 2,196 रुपये, संजय राजभर पर 994 रुपये, शैलेंद्र कुमार सिंह पर 1,374 रुपये एवं अजय चौहान पर 8,236 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

गिरफ्तारी के लिए जारी है छापेमारी
थाना प्रभारी ने बताया कि सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से छापेमारी की जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर