Explore

Search

March 10, 2026 1:42 pm

सीवान: समय पर बिजली बिल जमा करने वाले दस उपभोक्ताओं को मिलेगा सम्मान

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिए लिया फैसला

सीवान: जिले में बिजली विभाग ने बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के साथ-साथ नियमित रूप से बिजली बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। मंगलवार को शहर के तरवारा मोड़ स्थित बिजली कंपनी के प्रमंडलीय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में दस उपभोक्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यपालक अभियंता यशवंत कुमार ने उपभोक्ताओं की जागरूकता और समय पर भुगतान की आदत की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल अन्य उपभोक्ताओं को भी प्रेरित करेगी। उन्होंने बताया कि स्टेशन रोड स्थित सिवान ट्रैक्टर के मालिक सगीर आलम, राजेंद्र पथ के मन्नू प्रसाद, हुसैनगंज के गुलजार हुसैन और नगीना प्रसाद, चैनपुर के प्रकाश चंद्र और अमित कुमार, आंदर के अनवर अली और लक्ष्मीना देवी, सीवान ग्रामीण क्षेत्र के राजकिशोर साह और सुगंती देवी ने समय पर बिजली बिल भुगतान किया है, जिसके लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

महाराजगंज व अन्य प्रखंडों के उपभोक्ताओं का भी सम्मान

महाराजगंज के कार्यपालक अभियंता प्रशांत कुमार ने भी नियमित रूप से विद्युत बिल भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बसंतपुर के किताबन मियां और तसलीम मियां, गोरेयाकोठी के कृष्णा राय और जयप्रकाश सिंह समेत भगवानपुर, दारौंदा, बड़हरिया और पचरुखी प्रखंड के कई उपभोक्ताओं का नाम भी सूची में शामिल किया गया है।

कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को समय पर बिल भुगतान करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि इस तरह की पहल आगे भी जारी रहेगी, जिससे बिजली उपभोक्ता समय पर भुगतान करने के प्रति जागरूक रहें।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर