Explore

Search

May 31, 2026 7:37 pm

भगवानपुर हाट: मुखिया ने दो लोगों पर मारपीट कर सोने की चेन छीनने का आरोप लगाया

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

शंकरपुर पंचायत की मुखिया का आरोप, पुलिस से की कार्रवाई की मांग

भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के शंकरपुर पंचायत की मुखिया बिंदु देवी ने थाना में आवेदन देकर दो लोगों पर मारपीट कर सोने की चेन छीनने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि 8 मार्च की शाम जब वे अपने घर के द्वार पर अपनी सास छठिया देवी से बातचीत कर रही थीं, तभी भेड़वनिया निवासी छोटेलाल प्रसाद और विष्णुधाम स्थित आर्केस्ट्रा संचालक अशोक चौधरी बाइक से आए और एक तिलक समारोह का रास्ता पूछने लगे

मुखिया के अनुसार, जब वह रास्ता बताने के लिए आगे बढ़ीं, तो अशोक चौधरी ने उनकी सास के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया और गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। घटना के बाद उन्होंने थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर