✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
नन्हे रोजेदारों का जोश और इबादत के प्रति समर्पण दिखा
रमजान के पाक महीने में जहां बड़े-बूढ़े रोजे रख रहे हैं, वहीं बच्चे भी पूरे हौसले और उत्साह के साथ रोजा रख रहे हैं। सोमवार को कई बच्चों ने रमजान का नौवां रोजा रखा। बातचीत के दौरान उनके जज्बे और इबादत के प्रति समर्पण को देखा गया। ये नन्हे रोजेदार फर्ज रोजे अदा करने के साथ नमाज पढ़ रहे हैं और कुरआन की तिलावत भी कर रहे हैं।
हुसैनगंज हवेली निवासी 10 वर्षीय मोहम्मद यूसुफ रिजवी पहले दिन से लगातार रोजे रख रहा है। उसने बताया कि पहले दिन भूख-प्यास महसूस हुई, लेकिन अपने हौसले को कमजोर नहीं पड़ने दिया और अल्लाह को याद करते हुए इफ्तार का समय आसानी से कट गया। अब उसने पूरे रमजान के रोजे रखने का मन बना लिया है।
वहीं, हुसैनगंज निवासी सात वर्षीया सिदरा उमर भी पहले दिन से रोजा रख रही हैं। उसने कहा, “खुदा का शुक्र है कि मैंने अब तक रोजे पूरे किए हैं और आगे भी मुकम्मल करूंगी।”
नन्हे बच्चों की इस आस्था और समर्पण को देखकर घर-परिवार और समाज में खुशी और गर्व का माहौल बना हुआ है।

