Explore

Search

June 21, 2026 10:53 pm

हुसैनगंज: महिला के घर में घुसकर मारपीट, चार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

पीड़िता ने पट्टीदारों पर घर में घुसकर हमला करने और धमकी देने का लगाया आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हरिहांस रगड़ टोला निवासी पिंकी देवी ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि छह मार्च की दोपहर उनकी पट्टीदारी महिला सरोज देवी गाली-गलौज कर रही थी। जब उन्होंने विरोध किया तो रात करीब नौ बजे सरोज देवी का भाई कृष्णा यादव नशे में धुत होकर उनके घर पहुंचा और गाली देते हुए दरवाजा पीटने लगा।

जब पिंकी देवी ने दरवाजा खोला तो कृष्णा यादव ने जबरन घर में घुसकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर जब उनकी सास बचाने आई तो कृष्णा यादव के साथ रंगलाल यादव और श्याम लाल यादव भी वहां पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। इसके बाद जब पीड़िता के ससुर और देवर वहां पहुंचे तो आरोपित धमकी देते हुए फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हुसैनगंज थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर सभी आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर