Explore

Search

August 5, 2026 10:29 am

आंदर: मंदिर में प्रतिमा स्थापना को लेकर निकली कलश यात्रा

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

प्रखंड के असांव गांव के परसहा टोला में मां काली की प्रतिमा स्थापना को लेकर सोमवार की शाम भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में हाथी-घोड़ा, गाजे-बाजे और श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या शामिल रही।

कलश यात्रा मंदिर से आरंभ होकर सहसरांव, असांव बाजार, नोनिया टोला, खरदरा, तियर, पिहुली, टोका टारी, पटेल चौक होते हुए दरौली स्थित पंचमंदिरा घाट पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सरयू नदी से जल भरकर पुनः मंदिर परिसर में लाया गया। इसके बाद मां काली की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई।

समिति के सदस्यों ने बताया कि मंदिर बहुत पुराना हो गया था, जिसे पुनर्निर्मित कर मां काली की नई प्रतिमा स्थापित की गई है। पूरे यात्रा मार्ग में जय श्रीराम, जय माता दी, हर-हर महादेव और जय हनुमान के जयघोष से वातावरण गूंज उठा।

कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने धार्मिक अनुष्ठान में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर