Explore

Search

March 10, 2026 11:59 am

सीवान: नव नियुक्त प्रखंड अध्यक्षों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित समारोह, संगठन को मजबूत करने पर जोर

सीवान जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष विधु शेखर पांडेय की अध्यक्षता में प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार नव नियुक्त प्रखंड अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने सभी पूर्व प्रखंड अध्यक्षों के योगदान की सराहना की और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन में उनकी वरीयता बनी रहेगी और वे जिला कांग्रेस कमेटी के माध्यम से अपना सहयोग जारी रखें।

समारोह में शिव धारी दूबे ने नव नियुक्त प्रखंड अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र सौंपे, डॉ. एहतेशाम ने माला पहनाई, जबकि ओमप्रकाश मिश्र और मेराज अहमद ने कांग्रेस पार्टी का झंडा भेंट कर उनका सम्मान किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने नव नियुक्त प्रखंड अध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक और संगठन के सशक्त प्रतिनिधि के रूप में कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने सभी को 30 मार्च तक बूथ स्तर पर बीएलए और बूथ कमेटी गठित करने का टास्क दिया, साथ ही दो दिनों के भीतर प्रत्येक पांच पंचायतों पर एक मंडल अध्यक्ष नियुक्त करने का निर्देश दिया। इसके अलावा, 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक सभी प्रखंड कमेटियों की बैठकें प्रभारी के साथ आयोजित की जाएंगी।

इस कार्यक्रम में नबीरसूल अंसारी, अनंत तिवारी, सलमान सिद्दीकी, अनूप राय, डॉ. केशव तिवारी, अमितेश पांडेय, कमल किशोर ठाकुर, अहमद नवाज, पवन कुमार ठाकुर, अलाउद्दीन अहमद, रणजीत कुमार दुबे, आसिफ अब्बास रिजवी और ध्रुव लाल कुशवाहा सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित रहे। समारोह के दौरान पंकज कुमार चौहान और मोहम्मद शमीम ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर