Explore

Search

March 5, 2026 11:34 pm

मैरवा: जनसुराज की बैठक में प्रशांत किशोर के आगमन की तैयारी पर चर्चा

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

प्रखंड कार्यालय में हुई बैठक, कार्यकर्ताओं को जनसुराज की नीतियां घर-घर पहुंचाने का निर्देश

जनसुराज के अनुमंडल कार्यालय में सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के आगामी मैरवा दौरे की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में मौजूद जिला प्रभारी सह प्रदेश महासचिव नंद किशोर कुशवाहा ने कहा कि होली के बाद मैरवा में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक सभा आयोजित की जाएगी। उन्होंने जिला और प्रखंड कमेटी के पदाधिकारियों को गांव-गांव जाकर जनसुराज की नीतियों का प्रचार करने और आम जनता को सभा में शामिल होने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया।

जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कहा कि जनसुराज के कार्यक्रम की सफलता में पार्टी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर सभा को ऐतिहासिक बनाने की अपील की। बैठक में मैरवा प्रखंड अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद प्रसाद, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुन्ना पांडेय, प्रदीप कुमार सिंह, नूर आलम सिद्दीकी, इम्तेयाज अहमद समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर