Explore

Search

July 1, 2026 4:28 pm

सिसवन: चोरी के मामले में फरार आरोपित विजेंद्र पांडेय गिरफ्तार

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सिसवन ढाला से पकड़ा, कोर्ट में पेशी के बाद भेजा गया जेल

सिसवन थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी रघुनाथपुर निवासी विजेंद्र पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वह सिसवन ढाला के पास खड़ा है और कहीं भागने की फिराक में है।

थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर एसआई कन्हैया सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम को भेजा गया, जिसने विजेंद्र पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर