Explore

Search

June 20, 2026 11:47 am

बड़हरिया : मांगों को लेकर आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने किया धरना प्रदर्शन

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय के समक्ष सोमवार को आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस धरने की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने की। धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष पुष्पा पांडेय ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाएं सरकार के हर कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, लेकिन कम मानदेय के कारण वे आर्थिक तंगी झेल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार सरकार के मुख्य सचिव के आदेश का पालन बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) नहीं कर रही हैं। उन्होंने तत्काल आंगनबाड़ी सेविकाओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, सेवानिवृत्ति के बाद लाभ देने, एफआरएस व्यवस्था को समाप्त कर बाजार दर पर पोषाहार राशि देने समेत अन्य मांगें पूरी करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस मौके पर अंजू देवी, मीना कुमारी, चंदेश्वरी देवी, अनीता देवी, सुनीता देवी, मीनू देवी, रंजू देवी सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाएं उपस्थित थीं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर