Explore

Search

June 22, 2026 12:07 am

महाराजगंज : मकान का ताला तोड़कर 10 लाख की संपत्ति की चोरी

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

तक्कीपुर में चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी

महाराजगंज (सिवान): थाना क्षेत्र के तक्कीपुर गांव में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने एक मकान का मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है।

बताया जाता है कि गृहस्वामी संतोष कुमार सिंह अपने परिवार के साथ छपरा में रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी अलग-अलग स्थानों पर रहते हैं। घर में किसी के न होने का फायदा उठाकर चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और अंदर प्रवेश कर गए।

सोमवार सुबह जब ग्रामीण टहलने निकले तो उन्होंने मकान का दरवाजा खुला देखा, जिससे शक हुआ। जब वे अंदर गए तो देखा कि कमरों के ताले टूटे पड़े थे और सारा सामान बिखरा हुआ था। इसके बाद उन्होंने गृहस्वामी संतोष कुमार सिंह को फोन कर घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पीड़ित घर पहुंचे और चोरी गए सामानों की जांच की। संतोष कुमार सिंह ने बताया कि चोर आभूषण, बर्तन, कपड़े समेत करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति चुरा ले गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर