Explore

Search

June 22, 2026 12:05 am

महाराजगंज : अखिल भारतीय धानुक उत्थान महासंघ की बैठक में कमेटी का गठन

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सुरेश प्रसाद बने जिलाध्यक्ष, ललन महतो को मिली सचिव की जिम्मेदारी

महाराजगंज (सिवान): अनुमंडल मुख्यालय स्थित गोरख सिंह महाविद्यालय में सोमवार को अखिल भारतीय धानुक उत्थान महासंघ की चुनाव कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी योजनाओं पर चर्चा के साथ नई कमेटी का गठन किया गया।

सर्वसम्मति से सुरेश प्रसाद को जिलाध्यक्ष, सेवानिवृत्त बीईओ ललन महतो को सचिव और मीरा देवी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष ने कहा कि धानुक समाज को उसका वाजिब हक नहीं मिल रहा है, और यह लड़ाई कई वर्षों से जारी है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय नेताओं को यह समाज याद आता है, लेकिन चुनाव खत्म होते ही उनकी कोई सुध नहीं ली जाती।

बैठक में संगठन की मजबूती और समाज के उत्थान को लेकर रणनीति बनाई गई। इस दौरान उपाध्यक्ष दिलीप प्रसाद, सत्येंद्र प्रसाद, अनूप लाल, रामप्रवेश महतो, अनिल मंडल, ई. रघुवीर प्रसाद, सुनील महतो, अच्छेलाल महतो, हरेंद्र महतो और राजेंद्र महतो सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर